Gangapar News: प्रभारी अधिकारी ने किया नगर पंचायत का निरीक्षण
गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: स्थानीय निकाय के जनपद स्तरीय प्रभारी अधिकारी ने फूलपुर नगर पंचायत का निरीक्षण किया। उनके द्वारा नगर के विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए अभिलेखों का भी पर्यवेक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्रा जो कि स्थानीय निकायों के जनपद स्तरीय प्रभारी भी हैं उनके द्वारा रविवार को फूलपुर नगर पंचायत के विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। साथ ही गतिमान कार्यों की गुणवत्ता भी खंगाली गई। ईओ प्रवीण प्रकाश ने उनके समक्ष विकास संबंधित अभिलेखों को प्रस्तुत किया। प्रभारी अधिकारी ने कहा कि जो भी योजनाएं व कार्य वर्तमान में संचालित हैं वे ससमय पूर्ण हो जाय अलबत्ता गुणवत्ता से कोई समझौता भी नहीं होना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव से उन्होंने कई अन्य बिन्दुओ पर चर्चा की। अंत में पौधरोपण महायज्ञ 2026 के त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.