गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र के घोरहट गांव की ग्राम प्रधान कृष्णाकली के निर्माणाधीन मकान में रविवार रात तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। प्रधान ने कुछ लोगों पर निर्माणाधीन पिलर तोड़ने, जान से मारने की धमकी देने और पांच बोरी सीमेंट व सरिया उठा ले जाने का आरोप लगाया है। प्रधान के अनुसार उनका मायका पड़ोसी गांव रैपुरा में है। उन्होंने वहां जमीन का बैनामा कराने के बाद मकान का निर्माण शुरू कराया था। आरोप है कि शनिवार रात कुछ लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे और तैयार पिलर को तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने धमकी दी और निर्माण सामग्री लेकर चले गए। मामले में प्रधान ने पुलिस और राजस्व विभाग को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद दबाव के चलते कार्रवाई नहीं हो रही है। थाना प्रभा...