गंगापार, सितम्बर 18 -- Gangapar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें ब्लॉक मुख्यालय मेजा परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमें विकासखंड के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्लॉक कर्मियों व खंड विकास अधिकारी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत अपने कर्तव्य को बखूबी निभाने का शपथ ली। कार्यक्रम की अगुवाई मेजा ब्लॉक प्रमुख गायत्री मिश्रा के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र, ने करते हुए सभी से सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार के निर्देशों आदेशों का पालन करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Dumka News: मोदी की दीर्घायु की कामना को लेकर जलाए दीप यह भी पढ़ें- Pakur News: नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की का...