गंगापार, सितम्बर 13 -- Gangapar News: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रविवार को सहसों पहुंची विधायक पूजा पाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक पूजा पाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर श्री कृष्ण, राज पाल, हरिश्चन्द्र पाल आदि लोग मौजूद रहे। वही अवधेश चन्द्र गुप्ता को लगातार दूसरी बार भाजपा काशी क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर महरौड़ा में रामबाबू गुप्ता के आवास पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉ. कैलाश नाथ गुप्ता, दिनेश चन्द्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रेम चन्द्र गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, डॉ. कमल चन्द्र गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...