Gangapar News: प्रदूषित पानी की बोतल लेकर पहुंचा फरियादी
गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: शनिवार को बारा तहसील सभागार में एसडीएम बारा न्यायिक चंदन सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीनी विवाद के मुद्दे छाए रहे।साथ ही विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कचरा निवासी राहुल प्रदूषित पानी की बोतल लेकर भी पहुंचा और हैंड पंप की रिबोर कराने की मांग की है। शिवराजपुर के पंचेश्वर त्रिपाठी ने शिकायती पत्र दिया कि उनकी भूमिधरी जमीन पर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। बताया कि इसके पहले भी शिकायती पत्र दिया गया है।गोबरा तरहार निवासी नागेंद्र बहादुर सिंह ने शिकायती पत्र दिया कि विगत कई समाधान दिवसों से चक मार्ग खाली कराने के लिए शिकायती पत्र दे रहे हैं किंतु स्थिति ज्यों कि त्यों बनी हुई है।अकौरिया गांव के उदय भान सिंह ने गांव में पंचायत भवन न होने की शिकायती पत्र दिया है।इस अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.