गंगापार, अक्टूबर 21 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र में दुल्हन की तरह सजे टाउन में नवमी की शाम उस समय पुलिस के प्रति आक्रोश पैदा हो गया जब एसीपी मेजा बृजेश पाठक ने पहुंचकर सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए शिवा मार्केट में बनी जेएमडी ग्रुप के पंडाल में अनोखा गांव के प्रदर्शन पर रोक लगा दी। यह भी आरोप है कि उनके साथ मौजूद कुछ पुलिसकर्मियो ने पंडाल गिरा दिया और बिजली भी कटवा दी। जानकारी पाकर नाराज भाजपा से कुछ वरिष्ठ नेताओं से लेकर पंडालों का प्रदर्शन करने वाले नवमी की शाम टाउन की सड़कों पर उतरकर पत्रकार चौराहे पर चक्काजाम कर दिए। आक्रोश यही तक नही रुका दूसरे दिन टाउन के सभी दुर्गा पंडालों ने मूर्ति विसर्जन से भी इन्कार कर दिया साथ ही कस्बा इंचार्ज को हटाने की मांग कर दी। यह जानकारी पाकर पुलिस के हाथ पाव फूल गये। एसीपी म...