Gangapar News: प्रतिभा और योग्यता के मुद्दे पर सभा आज
गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: प्रतिभा और योग्यता से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चला रहे सर्वेश पांडेय का रविवार को श्रृंग्वेरपुर स्थित बायोवेद संस्थान, भगौतीपुर में आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर एक बजे से किया जाएगा। आयोजकों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम में आरक्षण व्यवस्था से जुड़े विषयों तथा प्रतिभाओं के साथ कथित अन्याय के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पवन मिश्र तथा जिलाध्यक्ष हीरालाल त्रिपाठी ने क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन सर्वण आर्मी परिवार भारत के तत्वावधान में किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.