Gangapar News: पौधरोपण एवं पौधवितरण कार्यक्रम का आयोजन
गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं बिना पेड़ों के जीवन संभव नहीं हैं। पेड़ हमें फल-फूल व दवाओं के साथ-साथ जीवन के लिए सबसे उपयोगी प्राणवायु प्रदान करते हैं तथा प्राकृतिक आपदाओं से भी हमारी रक्षा करते हैं। इसलिए सभी लोगो का नैतिक दायित्व हैं कि अपने जीवन मे वृक्षारोपण एवम उनके संरक्षण का संकल्प लें। ये बातें एसएन पटेल इंटर कालेज बगहा बेलसारा मे पौधरोपण एवम पौध वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी छात्रनेता अभिषेक सिंह पटेल ने पौधरोपण के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर आम, अमरुद, कचनार, कदम्ब, गुड़हल इत्यादि फल एवं फूल के पौधे विद्यालय परिसर मे रोपे गये। इस अवसर पर संचालक कुलदीप प्रजापति, हरिमोहन यादव, शिवम सिंह, कमला पटेल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.