गंगापार, नवम्बर 8 -- Gangapar News: पिपरांव गांव मे मांडा के विंदेश्वरी पुर हाटा से निमंत्रण में आने के बाद तीन दिन बाद गायब युवक चन्द्र शेखर सिंह का शनिवार को नदी में उतराती लाश मिलने के पूर्व आरोपी को पुलिस ने तो हिरासत में ले लिया लेकिन पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है। इंस्पेक्टर कोरांव शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही खुलासा किया जाएगा। उधर मृतक की पत्नी कविता से घटना के संबंध में बात करने का प्रयास किया गया लेकिन वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थी। यह भी पढ़ें- Gonda News: युवक की हत्या का आरोप,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...