Gangapar News: पोर्टल पर दर्ज नहीं गांव, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे लोग
गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: ग्राम पंचायत बुदौना के करीब एक दशक से सरकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं होने का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। पंचायत का नाम पोर्टल पर दर्ज न होने के कारण ग्रामीणों को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन पाने के कारण गांव के 200 से अधिक बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन सके हैं। वहीं मृत्यु प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी न होने से मृतकों के आश्रितों को बीमा कंपनियों से मिलने वाली धनराशि और बैंक खातों में जमा रकम के भुगतान में अड़चन आ रही है। इससे कई परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे समस्या के समाधान के लिए विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.