गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक कालेज मांडा द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम के द्वितीय चरण में क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मालती देवी मौर्या इंटर कॉलेज राजापुर, मो. यासीन इंटर कॉलेज केवलपुर, फतेह बहादुर सिंह इंटर कॉलेज चिलबिला, बुद्धि राम बिंद इंटर कॉलेज गुड़गवां, बाबू फतेह बहादुर इंटर कॉलेज बोधीपुर , हाटा, दीप नारायण बिंद इंटर कॉलेज, महाशक्ति इंटर कॉलेज और सम्राट अशोक इंटर कॉलेज मझिगवां में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट अंकों और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं विद्यालय प्रतिनिधियों ने छात्र...