Gangapar News: पैमाइश का पत्थर उखाड़ने पर मारपीट, 12 से अधिक पर केस
गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के अहिबीपुर गांव में शुक्रवार को पैमाइश का नसब पत्थर उखाड़ने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। महिला समेत कई लोग चोटिल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ सोरांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है।सोरांव थाना क्षेत्र के अहिबीपुर गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी बद्री प्रसाद के भूमि की पैमाइश के बाद राजस्व विभाग की टीम ने पत्थर नशब कराया था। आरोप है कि गांव के हीरालाल अपने परिवार से आधा दर्जन लोगों के साथ लाठी डंडे व फावड़ा लेकर पहुंचे और पैमाइश का पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में महिला बच्चे समेत दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.