गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: क्षेत्र के बड़ी हल्दी गांव में लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के चलते रविवार शाम 20 साल पुराना गूलर का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर बिजली के खंभे पर गिरा, जिससे बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली के तार नीचे गिर गए। घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पेड़ गिरने के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही नजदीकी पावर हाउस के कर्मचारियों ने डालियों को काटकर हटवाया और क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने की व्यवस्था की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...