Gangapar News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
गंगापार, सितम्बर 4 -- Gangapar News: मेजा थाना क्षेत्र में मदरहा के निधि का पुरा में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव के सामने जंगल क्षेत्र में एनटीपीसी रेलवे लाइन के समीप नीम के पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। मदरहा गांव निवासी पवन निषाद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
घटनास्थल की स्थिति उनका छोटा बेटा 22 वर्षीय सोनू निषाद गुरुवार शाम करीब चार बजे गांव के एक युवक के साथ नंदा का पूरा गया था, जो देर रात तक अपने घर नहीं लौट सका। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.