Gangapar News: पेड़ गिरने की आशंका, वन विभाग को दी सूचना
गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे के उरुवा बाजार में ब्लॉक मुख्यालय के सामने कूड़े के ढेर में आग लगने से सूखा पेड़ जद में आ गया, जिससे पेड़ जलकर कमजोर हो चुका है। पेड़ के गिरने की आशंक को देखते हुए पास-पड़ोस के लोगों ने सूचना वन विभाग को दी। बताया गया कि रविवार सुबह कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। आग लगने से सड़क किनारे पर खड़ा एक यूकेलिप्टस का सुखा एवं जर्जर पेड़ जद में आ गया और जलने लगा। पास-पड़ोस के दुकानदारों ने पानी डालकर आग को बुझाया, लेकिन आग से पेड़ की जड़े जल चुकी हैं, जिससे उसके गिरने का खतरा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.