Gangapar News: पेंटिंग कर रहा युवक करंट की चपेट में आया, मौत
गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के फतेह शाह का पूरा गांव में रविवार की दोपहर पेंटिंग का काम कर रहे एक 20 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।मऊआइमा थाना क्षेत्र के जोगीपुर मझियारी गांव निवासी 20 वर्षीय शिव प्रकाश बिंद पुत्र सुनील कुमार रविवार की सुबह अपने ममेरे भाई किशन के साथ फतेह शाह का पूरा निवासी पप्पू यादव के घर पेंटिंग का काम करने गया था। परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे काम के दौरान शिव प्रकाश अचानक खिड़की (जंगला) में लिपटे या उतरे करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों शिवम व सत्यम तथा एक बहन शिवानी में सबसे बड़ा था। जवान बेटे की आकस्मिक मौत से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.