गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: नगर पंचायत फूलपुर के तीन बार के सभासद के उपचार के दौरान निधन से कस्बे में शोक का माहौल रहा। फूलपुर नगर पंचायत के जाफरगंज वार्ड से तीन बार के सभासद रहे 80 वर्षीय मंगरू प्रजापति का शुक्रवार को उपचार के दौरान एसआरएन में निधन हो गया। निधन से नगर पंचायत में शोक का माहौल है। नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव, सुरेश विश्वकर्मा, उत्तम यादव, राजकुमार कश्यप, राहुल विश्वकर्मा, धीरज मौर्य, रोहित केशरी, अलोक गुप्ता आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विधायक ने दिवंगत प्रधान को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...