गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: सैदाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी के 90 वर्षीय पिता शेषधर त्रिपाठी के निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, व्यापारियों तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का पूर्व प्रमुख के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने और शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। परिजनों के अनुसार शेषधर त्रिपाठी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका 30 जून को निधन हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में घनश्याम पांडेय, प्रीतम तिवारी, सत्येंद्र, राहुल प्रधान, राजेश पांडेय, देवेंद्र मिश्र नगरहा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...