Gangapar News: पूर्व प्रधान पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप
गंगापार, अगस्त 3 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के समोधीपुर पौड़न गांव में सड़क पर राबिश डलवाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी शौकत अली ने पूर्व ग्राम प्रधान पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शौकत अली के अनुसार, उनके घर के सामने स्थित सड़क पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई थी। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.