Gangapar News: पूरी रात हुई बरसात, सड़कें बनीं ताल तलैया
गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा क्षेत्र में सोमवार रात जमकर बारिश हुई। मंगलवार सुबह से ज्यादातर आम रास्तों के साथ ही राजमार्ग भी ताल तलैया बन गए हैं।क्षेत्र के भरारी राजापुर बाईपास दूरी तीन किमी हर महीने मरम्मत के बाद भी पूरी सड़क गड्ढों से भरी रहती है। इन दिनों गड्ढों में बरसाती पानी भरे होने से राहगीरों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा राजापुर बंगलिया भंजनपुर का वर्षों से अर्धनिर्मित मार्ग राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। गुड़गवां और रामधन का पूरा गांव के सामने यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त और गड्ढा युक्त है। इसी तरह मांडा खास-मेजा, मांडा खास-मांडा रोड, भरारी द्वितीय-लालगंज आदि मार्ग भी बेहद खराब हैं। हाटा दोहथा मोड़, दसवार बनवारी खास, गेरुआडीह दसवार, हाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.