Gangapar News: पूरा गांव जलमग्न होने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से ललचहां गांव में मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने दुर्गा मंदिर के सामने सहसों-फाफामऊ मार्ग पर बांस-बल्ली लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। सूचना मिलने पर थानापुर चौकी प्रभारी अमरदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर सड़क से बांस-बल्ली हटवाई। इसके बाद यातायात बहाल किया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के दौरान हर वर्ष इसी तरह की समस्या होती रहेगी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जलभराव से ग्रामीण परेशान, 20 साल से नाली-खड़ंजे का इंतजार सहसों बाजार सहित आसपास के दर्जनों गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सहसों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.