गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों और घरों में विधि-विधान से कलश स्थापना कर नवरात्र का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के अंधियारी, भगवतीपुर, कमालापुर, पटना उपहार, लालगोपालगंज के सागर स्थित काली मंदिर परिसर, जहानाबाद, सोनवर्षा, रिघिया, पलये और इब्राहिमपुर समेत विभिन्न स्थानों पर बने पूजा पंडालों में मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा की गई। पूजा के दौरान घंटे-घड़ियाल की गूंज और मां दुर्गा के जयकारों से पंडाल गुंजायमान होते रहे। नवरात्र के पहले दिन पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री रूप का हुआ दिव्य पूजन मां ...