गंगापार, अक्टूबर 16 -- Gangapar News: सहसों चौकी प्रभारी राजेश कुमार चौबे शुक्रवार की भोर में हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान करीब चार बजे तंदूर ढाबा के पीछे रिंग रोड की पुलिया के नीचे ग्राम जगबंधनपुर क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस के टोकने पर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान जीतेंद्र सिंह उर्फ रोहित पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी भोपतपुर, थाना थरवई के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...