गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: साइबर टीम व मिशन शक्ति फेस 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एसआरआरवी पब्लिक स्कूल नेवढ़िया में वरिष्ठ उनि कमलेश कुमार गिरि व मउनि शिम्पी सिंह यादव, मउनि रीतू तिवारी, संध्या राय, नीरू मौर्या ने छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे-वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर क्राइम, साइबर हेल्प लाइन 1930 व डिजिटल अरेस्ट आदि की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...