गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: राष्ट्र सेविका समिति गंगापार जिले की प्रशिक्षित सेविका बहनों एवं अन्य सेविकाओं ने बुधवार को नवाबगंज थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सेविकाओं ने प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिष्ठान खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने सेविकाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं आत्मीय संबंधों को मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ब्रह्माकुमारी संस्था एवं स्थानीय महिलाओं ने मनाया भाई-बहन के रिश्ते का पर्व यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर थाना परिसर में...