गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के रामपुर डांडी निवासी विनय कुमार और संदीप कुमार के अनुसार, दोनों गांव की पुलिया पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी युवक लाठी-डंडे और सरिया लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर दोनों से मारपीट की। उन्हें गंभीर चोटें आईं।पुलिस ने दोनों पीड़ित युवकों की तहरीर पर करम्हा गांव निवासी करन सरोज, शिवकुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, ऊधोपुर खगिया निवासी अजय उर्फ भुग्गे तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...