Gangapar News: पुराने रास्ते के विवाद में मारपीट
गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: अहमदपुर निवासी रामप्रकाश उर्फ गब्बर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जुलाई की सुबह करीब सात बजे पुराने रास्ते के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उनके पुत्र अजय यादव के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर घर तक पहुंच गए तथा घर में घुसकर मारपीट करने लगे। पीड़ित के अनुसार पुत्र अजय को बचाने पहुंची उसकी पत्नी कौशल्या देवी को भी आरोपितों ने पीट दिया, जिससे उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.