गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी बाबूजी पुत्र नचकऊ ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर बेलसारा गांव के पास दीपक पटेल पुत्र लाला पटेल और बुल्ला पटेल पुत्र जीवनदास पटेल निवासी पटेलनगर ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रास्ते में घेरकर पीटा, चार नामजद यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रंजिशन युवती को पीटा, पुलिस से शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...