Gangapar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज
गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र के बसही गांव निवासी राकेश यादव उर्फ शनि पुत्र होरीलाल यादव ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे कालू का पूरा के समीप मोहित यादव, लकी यादव और गांधी यादव ने उसके साथ मारपीट की। घटना में राकेश यादव घायल हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने घायल राकेश यादव की तहरीर के आधार पर मोहित यादव, लकी यादव व गांधी यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.