गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: पुरानी रंजिश में पति पत्नी ने पड़ोसी महिला पर जानलेवा हमला किया। घायल महिला को सीएचसी मांडा से एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। पीड़िता के तहरीर पर आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय भेजा। थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे के कदम रसूल मोहल्ला निवासिनी बीबी फातिमा पत्नी कुल्ली ने थाने में तहरीर दी कि रविवार सायं पुरानी रंजिश में पड़ोसी नियाज़ पुत्र सलामत और नियाज़ की बीबी हाजरा बेगम ने जान से मारने की नीयत से लाठी डंडे और पत्थर से मारा। जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं। महिला को पुलिस मांडा सीएचसी ले गयी। चोटें अधिक होने के कारण घायल महिला को इलाज हेतु प्रयागराज भेजा गया। पीड़िता के तहरीर पर जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

हि...