Gangapar News: पुरानी रंजिश में तीन आरोपियों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश में तीन आरोपियों ने एक युवक के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के बामपुर गांव निवासी दीपक कुमार तिवारी पुत्र देवी प्रसाद तिवारी ने थाने में तहरीर दी कि गांव के राजेश केसरवानी, विशाल केसरवानी और धरमू ने पुरानी रंजिश में गाली देते हुए उनको पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.