गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पंडित का पूरा सेरावां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित गुलाब ने पांच लोगों पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमले का आरोप प्राथमिकी के अनुसार, घटना 18 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे की है। गुलाब पुत्र नंदलाल का आरोप है कि वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर राजू, राजू की पत्नी, रागिनी, भोली और बंगाली एक साथ पहुंचे। आरोप है कि सभी ने हाथों में लाठी-डंडे और रॉड लेकर हमला कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और भाभी से भी...