Gangapar News: पुरानी रंजिश में अधिवक्ता पुत्र की पिटाई, केस दर्ज
गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता के बेटे से पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।सोरांव के धामापुर अब्दालपुर गांव निवासी लालजी यादव तहसील में वकालत करते हैं। आरोप है कि रविवार को उनका बेटा तनिष्क यादव घर से सोरांव की ओर आ रहा था, रास्ते में गांव के सूरज व नीरज समेत चार लोगों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। गाली गलौच करते हुए तनिष्क यादव की तमंचे के बट एवं राड से पिटाई करते हुए फरार हो गए। तनिष्क के साथ एवं पैर समेत कई जगह चोटें आई हैं। लाल जी यादव ने अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। अधिवक्ता लालजी यादव ने सोरांव थाने पर तहरीर देकर सूरज, नीरज, अजय कुमार, विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.