Gangapar News: पुरानी रंजिश में अधिवक्ता पर हमला, नौ के खिलाफ केस
गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश को लेकर अधिवक्ता से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुबाही नहर के पास पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अधिवक्ता को घेरकर लाठी-डंडों से पीट दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गए। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।मऊआइमा के रामनगर गंसियारी निवासी अधिवक्ता शिव प्रकाश पुत्र राम किशोर के मुताबिक, वह मऊआइमा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुबाही नहर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां बैठे विपक्षियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।घटना के बाद शिव प्रकाश ने मऊआइमा थाने पहुंचकर पुलिस को सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.