गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के भदरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी से जमकर मारपीट। महिला चोटिल हो गई। पीड़िता ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।सोरांव थाना क्षेत्र के भदरी गांव निवासी पुष्पा पटेल पत्नी दीपक पटेल 20 अक्तूबर को सुबह घर के बाहर कपड़ा धो रही थी। इस दौरान पड़ोस की उमा देवी बेटी सरिता, अभिजीत समेत आठ लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दिया। पुष्पा देवी जान बचाकर घर के अंदर घुस गई तो आरोपी घर में घुस कर मारपीट किया। किसी तरह मामला शांत होने पर शाम को दवा लेने जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी पति को दिया। शुक्रवार को स...