Gangapar News: पुरवा खास में हुआ ताड़का वध का मंचन
गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद आदर्श रामलीला कमेटी पुरवा खास में बुधवार रात ताड़का वध और फुलवारी लीला का मंचन किया गया। रामलीला कलाकारों ने भगवान श्रीराम की लीलाओं का सुंदर मंचन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में धार्मिक प्रसंगों को कलाकारों ने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। रामलीला देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मारीच का अभिनय करने वाले दुर्गेश कुमार मिश्रा ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मर्यादा के बारे में जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से समाज में धर्म, सत्य और सदाचार का संदेश पहुंचता है। आशीष कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में सभी लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.