गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: विकास खंड क्षेत्र उरुवा के विभिन्न गांव में हलषष्ठी (ललही छठ) पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। पुत्र के दीर्घायु तथा परिवार की मंगलकामना के लिए महिलाओं ने व्रत रखा और सुखी जीवन की कामना की। हलषष्ठी (ललही छठ) पर्व के चलते क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तालाबों और बगीचों में महुआ के पेड़ के नीचे सुबह से ही व्रती महिलाओं की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- ललही छठ पर महिलाओं ने रखा व्रतपूजा की विधि क्षेत्र के उरुवा,ऊंचडीह,तरवाई,मदरामुकुंदपुर,परानीपुर,डोहरिया तथा रामनगर सहित अनेक गांव में महिलाओं ने तालाब के किनारे तथा बगीचे में महुआ के पेड़ के नीचे विधि-विधान से ललही माता की पूजा कर परिवार की मंगल कामना के साथ बेटे की दीर्घायु की कामना की। रामनगर मां शीतला धाम के प्रांगण में बारिश के बावजूद टेंट लगाकर पूजा की ग...