Gangapar News: पुत्रों की सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा ललही छठ का व्रत
गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: अपने बच्चों व घर के सुख समृद्धि के लिए बुधवार को ललही छठ तथा हल षष्ठी का महाव्रत रखते हुए तहसील क्षेत्र की तमाम महिलाओं द्वारा पूरे धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई। पौराणिक कथाओं के अनुसार भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष के षष्ठी के दिन महिलाओं द्वारा इस पर्व को मनाया जाता है, इसे हल षष्ठी, और ललही छठ पर्व के नाम से जाना जाता है। इस व्रत में व्रती महिलाएं बेटो की दीर्घायु की कामना करती हैं। खासियत यह है कि इस त्योहार पर व्रती महिलाएं हल द्वारा उपजाई गई कोई भी खाद्य पदार्थ का उपयोग नहीं करतीं है। यह भी पढ़ें- ललही छठ पर महिलाओं ने रखा व्रत इसमें भैंस के ही दूध, दही, एवं महुआ के साथ मौसमी फल का उपयोग किया जाता है। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत सहित क्षेत्र के गिरगोंठा, लेडियारी, खीरी बाजार सहित अन्य दर्जनों गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.