Gangapar News: पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार
गंगापार, अगस्त 17 -- Gangapar News: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में कौंधियारा पुलिस ने अकोढ़ा गांव निवासी असलम खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीती रात उसके घर पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार अकोढ़ा गांव निवासी शुभम माली ने पुलिस को तहरीर देकर असलम खान पुत्र मोहम्मद साबिर खान पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कथित पोस्ट और आरोपों की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच कथित टिप्पणी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का दावा किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.