गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा के पीएम श्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय तातारगंज में स्कूल चलो अभियान के दौरान बच्चों की संख्या में काफी बढोत्तरी हुई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस समय विद्यालय में 235 बच्चों का नाम लिखा गया है, जब कि दो बच्चों का नाम आधार संशोधन के लिए रुका हुआ है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि गत वर्ष में बच्चों की संख्या 214 रही। नया सत्र प्रारम्भ होने पर इस समय कुल नामांकित बच्चों की संख्या जुलाई में 235 हो गई है। प्रधानाध्यापक उपेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि बच्चों को पढाई के साथ साथ कम्प्यूटर शिक्षा, लर्निंग बाई डूइंग, स्मार्ट क्लास, कृषि कार्य से संबंधित शिक्षा से बच्चों को निपुण बनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...