गंगापार, सितम्बर 17 -- Gangapar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस व सेवा के 25 वर्ष के उपलक्ष में भाजपाइयों द्वारा सीएचसी फूलपुर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। सीएचसी फूलपुर में गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने वहां भर्ती मरीजों को फल बांटे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि देश में सुशासन के नये प्रतिमान गढ़ने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया है। उनके नेतृत्व में भारत का कद पूरे विश्व में बढ़ा है। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. नीरज पटेल, अनिल मौर्य, राहुल विश्वकर्मा, राजकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल, योजनाओं की दी जानकारी यह भी पढ़ें- भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बांटे फल, किया रक्तदान यह भी पढ़ें- विधायक न...