गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत राजापुर गांव निवासी ताड़केश्वर नाथ पांडेय ने थाने में तहरीर दी कि मंगलवार सुबह जमीन के विवाद में उनके पड़ोसी श्याम नारायण, रामकृष्ण उर्फ शिवम्, गुड्डी और शुभम् ने गालियां देते हुए उनको और उनके बेटे नीरज को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी।दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मांडा सीएचसी से एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। पीड़ित के तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...