गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: पिता को गाली देने का विरोध करना प्रधान पुत्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि कचरी गांव में एक व्यक्ति ने फरसा लेकर प्रधान पुत्र पर हमला करने का प्रयास किया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। घटना के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कचरी गांव निवासी देवेंद्र पटेल पुत्र धर्मराज पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को वह गांव की पुलिया के पास बैठे थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उनके पिता को गाली देने लगा। देवेंद्र ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उक्त व्यक्ति फरसा लेकर उनकी ओर दौड़ा और हमला करने का प्रयास किया। अपनी जान बचाने के लिए देवेंद्र ने उसका सामना किया, जिसके बाद द...