Gangapar News: पितरों को तर्पण कर दी भावभीनी विदाई, सुख-समृद्धि की कामना
गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: पितृपक्ष के अंतिम दिन शनिवार को क्वार कृष्ण पक्ष अमावस्या पर पितरों के प्रति श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नवाबगंज क्षेत्र के कुरेसर स्थित कौरेश्वरनाथ धाम, श्रृंग्वेरपुर धाम समेत विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। संतानों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने पितरों के निमित्त तर्पण किया और विधि-विधान से श्राद्ध कर्म संपन्न कर पूर्वजों को भावभीनी विदाई दी। पितृपक्ष के दौरान 15 दिनों तक नियमित रूप से तर्पण करने वाले श्रद्धालुओं ने अमावस्या के दिन विशेष श्रद्धा के साथ पितरों का स्मरण किया। गंगा स्नान के बाद लोगों ने अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध कर्म कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ जीवन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.