गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। भीरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र के देवरी कला गांव के सामने मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार देर शाम पिकअप की टक्कर से सड़क किनारे बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची, लेकिन गंभीर हालत में घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। लोगों ने एंबुलेंस के लिए डायल 108 पर सूचना दी, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान महिला सड़क किनारे तड़पती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...