Gangapar News: पिकअप की टक्कर से दो भैंसों की मौत, तहरीर
गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित पशुपालक ने कोरांव थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।गौहानी निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद पुत्र विदेशी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपनी दो भैंसों को सीधा करवाने के लिए रात में अयोध्या गांव गए थे। वहां से वापस लौटते समय गौहानी की श्रीवास्तव बस्ती के सामने यूपी 63 बीटी 4975 नंबर की एक अनियंत्रित एव तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी दोनों भैंसों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कोरांव थाने में तहरीर देक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.