गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पाली गांव में 14 नवंबर से 7 दिवसीय रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर ग्राम पंचायत पाली में ग्राम प्रशासक राकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा निर्देशक व शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से दी। बैठक का संचालन मुन्ना सिंह ने किया।बैठक में हरगोविंद यादव, अरुण कुमार मिश्रा, राजन सिंह, सुरेश यादव, राजेश पटेल, गया दिन पटेल, यश मिश्रा, राजन सिंह, जीतू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...