गंगापार, सितम्बर 4 -- Gangapar News: 16 अगस्त के बाद गुरुवार रात आसमान में बादलों की आवाजाही कम हुई और शुक्रवार को बीच बीच में धूप भी निकली तो लोगों को काफी राहत मिली। उधर दूसरी बार लगातार आठ दिनों तक डूबे रहे भोगन पुल से पानी भी कम हुआ लेकिन पुल के उत्तर की ओर कटान होने की खबर पर एसडीएम ठाकुर प्रसाद मौके पर पहुंचे और लगभग डेढ घंटे खुद खड़े होकर गिट्टी और डस्ट आदि डलवाकर पुल पर आवागमन शुरू कराया। इसके अलावा वे टुड़ियार मे बैरगिया नाले के पास बनी पीडब्ल्यूडी सड़क को काटने वाले गांव के देव कृष्ण तिवारी सहित अन्य ग्रामीणों के बीच विवाद को सुलझाकर सड़क को ठीक कराकर फिर आवागमन चालू कराया। यह भी पढ़ें- देवघाट पुल की मरम्मत में खर्च होंगे 1.42 करोड़ रुपयेभोगन पुल और टुड़ियार मार्ग चालू होने की स्थिति भोगन पुल और टुड़ियार मार्ग चालू होने पर पाल क...