Gangapar News: पागल कुत्तों का आतंक, बुजुर्ग पर किया हमला
गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र की ग्राम सभा नीबी में पागल कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार तड़के एक बुजुर्ग पर कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे गांव में दहशत फैल गई। ग्राम सभा नीबी निवासी हरिशंकर गुप्ता सुबह करीब पांच बजे मौहरिया मैदान की ओर गए थे। इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हरिशंकर के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे अंकुश पांडे मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए उन्हें कुत्ते के चंगुल से बचाया। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 10 से 12 पागल कुत्ते घूम रहे हैं, जो आए दिन गाय, बकरी के बच्चों सहित अन्य पशुओं पर हमला कर चुके हैं। अब लोगों पर हमले शुरू होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.