गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News:  ग्राम पंचायत मुंगारी के बड़ी हल्दी गांव में हर घर जल योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन कई महीनों से लीक है। पाइप इंटरलॉकिंग सड़क के नीचे से होकर गुजरी है, जिससे लीकेज के कारण लगातार पानी सड़क पर बह रहा है और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार पाइप लाइन में लीकेज होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सड़क पर पानी जमा रहने से ग्रामीणों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...